अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर तारिक मंसूर ने गृहमंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में मुलाकात की। यह मुलाकात विश्वविद्यालय में जिन्ना की फोटो लगाने के ऊपर हुए विवाद के सिलसिले में हुई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मंसूर ने इसे बेकार का मामला बताया है।
उन्होंने कहा, 'जिन्ना की तस्वीर
AMU में 1938 से है, इस तरह की तस्वीरें बॉम्बे हाइकोर्ट, साबरमती आश्रम के साथ-साथ और भी कई जगहों पर हैं। यह बिना मतलब का मुद्दा है।'
आपको बता दें कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में
पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाए जाने को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद यूनिवर्सिटी में तोड़फोड़, आगजनी और बवाल हुआ था।
इस मामले में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं के बीच बहस शुरू हो गई थी और दो छात्रों को गिरफ्तार किया गया था। इनके नाम अमित गोस्वामी और योगेश वार्ष्णेय हैं।