बिरयानी खाने वालों की लंबी लाइन
- फोटो : ANI
कर्नाटक के होसकोटे शहर में बिरयानी खाने वालों की लंबी कतार देखने को मिली है। ये लोग शहर की एक दुकान से बिरयानी खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगकर घंटों इंतजार कर रहे हैं। इस दुकान के बारे में बताया जाता है कि यह शहर की सबसे अच्छी बिरयानी परोसती है।
बिरयानी खरीदने वाले एक ग्राहक ने बताया, मैं यहां सुबह चार बजे आया था, लेकिन मुझे 6:30 बजे मेरा ऑर्डर मिला, क्योंकि बिरयानी के लिए लगभग 1.5 किमी की लंबी कतार है। इस दुकान का खाना बहुत स्वादिष्ट है, इसलिए यह इंतजार के लायक है।
दुकान के मालिक ने बताया, हमने लगभग 22 साल पहले इस स्टॉल को खोला था। हमारी बिरयानी में किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं डाला जाता है। हम एक दिन में हजारों किलोग्राम से अधिक बिरयानी परोसते हैं।