कर्नाटक के उडुपी में एक बस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हो गए हैं। ये बस पहाड़ी इलाके से गुजर रही थी तभी ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा। बस एक तीखे मोड़ पर पहाड़ से टकरा गई जिससे ये हादसा हुआ। ये बस मैसुरू से आ रही थी।
बताया जा रहा है कि हादसा करीब शाम 6.30 बजे हुआ। हादसे में बस भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों ने निकालकर नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।