फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार ने छोड़ी भाजपा, येदियुरप्पा बोले- लोग उन्हें माफ नहीं करेंगे

Sun, 16 Apr 2023 02:44 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

जगदीश शेट्टार ने कहा कि वह जल्द ही भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी पार्टी से, जल्द ही इसका फैसला करेंगे। 
विज्ञापन
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही पूर्व सीएम ने भाजपा विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। जगदीश शेट्टार ने कहा कि वह जल्द ही भविष्य की योजनाओं का खुलासा करेंगे। वह निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे या किसी पार्टी से, जल्द ही इसका फैसला करेंगे। जगदीश शेट्टार हुबली सेंट्रल सीट से कई बार विधायक रहे हैं। हालांकि इस बार उन्हें टिकट नहीं दिया गया है, जिससे नाराज होकर जगदीश शेट्टार ने पार्टी छोड़ दी है। 

विज्ञापन


भाजपा ने दी प्रतिक्रिया
जगदीश शेट्टार के पार्टी छोड़ने पर भाजपा ने कहा कि शेट्टार ने पार्टी के ऊपर खुद को तरजीह दी है। भाजपा आलाकमान लगातार उनसे बातचीत करके मामला हल करने की कोशिश कर रही थी लेकिन शेट्टार ने पार्टी से बढ़कर खुद को अहमियत दी। शेट्टार लिंगायत नेता हैं और कर्नाटक की राजनीति में लिंगायतों का बहुत प्रभाव है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा था कि अगर शेट्टार को टिकट नहीं मिलता है तो इसका असर एक जगह नहीं होगा बल्कि नॉर्थ कर्नाटक की 20-25 विधानसभा सीटों पर हो सकता है। भाजपा छोड़ने से पहले जगदीश शेट्टार ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी। हालांकि इस मुलाकात में भी बात नहीं बन पाई और शेट्टार के बगावती तेवर कम नहीं हुए।

बीएस येदियुरप्पा ने बोला हमला
जगदीश शेट्टार के भाजपा छोड़ने पर पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कर्नाटक के लोग जगदीश शेट्टार को माफ नहीं करेंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने जगदीश शेट्टार को कैबिनेट में मंत्री बनाने की पेशकश की थी। साथ ही जगदीश शेट्टार के परिजन को भी टिकट देने की पेशकश की गई थी लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। येदियुरप्पा ने कहा कि हमने उन्हें सीएम बनाया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाया। उन्होंने जो बयान दिया है, उससे हम नाराज हैं। लोग भाजपा की वजह से ही जगदीश शेट्टार को जानते हैं। 
विज्ञापन


शेट्टार के अलावा इन नेताओं ने छोड़ी भाजपा
शेट्टार के अलावा भाजपा सरकार में पूर्व डिप्टी सीएम रहे लक्ष्मण सावदी ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। लक्ष्मण सावदी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं और अब कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। लक्ष्मण सावदी के अलावा कर्नाटक सरकार में मंत्री और छह बार के विधायक एस अंगारा, मुदिगेरे से विधायक एमपी कुमारस्वामी, हावेरी से विधायक नेहरू ओलेकर, होसदुर्गा से विधायक गोलीहट्टी शेखर, कुदलिगी से विधायक एनवाई गोपालकृष्ण, एमएलसी आर शंकर का नाम भी शामिल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें