फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: सीएम बोम्मई ने किया कांग्रेस पर हमला, कहा- लोगों को गुमराह कर ही पार्टी

Wed, 18 Jan 2023 03:14 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते सोमवार को ना नायकी सम्मेलन को संबोधित करते हुए 'गृह लक्ष्मी योजना' की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस घर की हर महिला मुखिया को दो हजार रुपये देगी।
विज्ञापन
बसवराज बोम्मई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये देने की कांग्रेस की नई गारंटी के बारे में कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। 

विज्ञापन


बोम्मई ने कहा, कांग्रेस के नेता काफी हताश हैं। काफी प्रचार के बाद वे जान गए हैं कि वे सत्ता में नहीं आने जा रहे। इसलिए वे लोगों को इस तरह गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने लोगों का भरोसा खो दिया है और आने वाले दिनों में इस तरह की कई घोषणाएं होंगी।

सत्ता में रहते हुए ये सब कर सकते थे
बोम्मई ने कहा, कांग्रेस पार्टी से मेरा सवाल यह है कि जब वह सत्ता में थी, तो उसने यह सब क्यों नहीं किया? अब क्या गारंटी है कि वे ऐसा करेंगे? उन्होंने कहा, पार्टी ने पहले किया गया वादा पूरा नहीं किया है। 
विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने की थी दो हजार रुपये देने की घोषणा 
बता दें, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीते सोमवार को ना नायकी सम्मेलन को संबोधित करते हुए 'गृह लक्ष्मी योजना' की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस घर की हर महिला मुखिया को दो हजार रुपये देगी। कांग्रेस ने इससे पहले सभी घरों को हर महीने 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें