फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: चौराहे का नामकरण सावरकर के नाम पर करने की योजना, नगर निगम की बैठक में हंगामा

Sat, 29 Oct 2022 11:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

कांग्रेस पार्षद नवीन डिसूजा ने बैठक शुरू होते ही आपत्ति जताते हुए कहा कि एजेंडे में शामिल किए जाने से पहले प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि निगम को यातायात चौराहे का नाम बदलने के बजाय विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विनायक दामोदर सावरकर (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदुत्व के विचारक सावरकर के नाम पर सुरथकल चौराहे का नामकरण करने के प्रस्ताव पर कांग्रेस सदस्यों द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद शनिवार को मंगलुरु नगर निगम (एमसीसी) की बैठक में हंगामेदार दृश्य देखा गया।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्षद नवीन डिसूजा ने बैठक शुरू होते ही आपत्ति जताते हुए कहा कि एजेंडे में शामिल किए जाने से पहले प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि निगम को यातायात चौराहे का नाम बदलने के बजाय विकास कार्यों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

इसके बाद कांग्रेस के पार्षद सावरकर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हॉल के बीचो बीच चले आए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्य सचेतक प्रेमानंद शेट्टी ने कहा कि पिछली बैठक में प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया था और आदेश पारित होने के बाद इसे मुद्दा बनाना उचित नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस सदस्यों ने नारेबाजी जारी रखी, जबकि भाजपा सदस्यों ने सावरकर की प्रशंसा में नारेबाजी की, जिससे बैठक हॉल में शोर शराबे का माहौल दिखा। महापौर जयानंद अंचन ने बैठक को कुछ देर के लिए स्थगित कर दिया।
विज्ञापन


बैठक दोबारा शुरू होने पर महापौर ने कहा कि सभी विपक्षी सदस्यों की आपत्ति दर्ज कर प्रस्ताव को स्वीकार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें