फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में शर्मनाक कृत्य: हावेरी में तोड़ी गई बापू की प्रतिमा; दोषियों को पकड़ने के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

Mon, 20 Apr 2026 09:58 AM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावेरी

सार

कर्नाटक के हावेरी में कुछ अराजक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है और सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कर्नाटक में अराजक तत्वों की करतूत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हावेरी शहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में नाराजगी का माहौल बन गया है। यह घटना महात्मा गांधी रोड पर हुई, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने रात के समय गांधी जी की मूर्ति को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Prez Lee India Visit: राष्ट्रपति भवन में कोरियाई मेहमानों का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

हावेरी एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलते ही हावेरी की एसपी यशोदा वंतगोडी और शहर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले का निरीक्षण किया। पुलिस ने करीब 2 फीट ऊंची इस क्षतिग्रस्त प्रतिमा को अपने कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है, ताकि आगे की जांच की जा सके।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने दर्ज किया केस, लोगों में आक्रोश
पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जांच के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, जिस जगह पर यह घटना हुई, वहां का कैमरा बंद पाया गया, जिससे जांच में कुछ दिक्कत आ रही है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और उम्मीद जताई है कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Astronaut Bihu Dance Video: अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री का बिहू डांस वायरल, हिमंत बोले-असम संस्कृति वैश्विक मंच पर

अन्य राज्यों में भी तोड़फोड़ की घटनाएं
वहीं, इससे पहले मार्च महीने में उत्तराखंड के श्रीनगर (गढ़वाल) में बाबा साहेब की प्रतिमा के साथ भी ऐसी ही तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। उस मामले में भी लोगों ने विरोध जताया था और कई संगठनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल हावेरी की इस घटना में पुलिस जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें