फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मंगलुरु में किशोरी ने की आत्महत्या, POCSO सहित गंभीर धाराओं में युवक पर मामला दर्ज; आरोपी फरार

Thu, 25 Jun 2026 12:59 AM IST
Devesh Tripathi पीटीआई, मंगलुरु

सार

कर्नाटक में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने यौन शोषण, पॉक्सो कानून और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों में मामला दर्ज किया है। परिजनों का आरोप है कि एक व्यक्ति की वजह से उनकी बेटी मानसिक और सामाजिक दबाव में थी। जांच के दौरान कथित रूप से एक नोट भी मिला है, जिसे पुलिस साक्ष्य के रूप में परख रही है।
विज्ञापन
नाबालिग किशोरी ने की आत्महत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मंगलुरु में 17 वर्षीय एक किशोरी की कथित तौर पर आत्महत्या से मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम, दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून की शाम किशोरी अपने घर में फंदे से लटकी हुई मिली थी।
विज्ञापन


कैसे खुला दुष्कर्म का मामला?
पुलिस ने बताया कि किशोरी के माता-पिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी गर्भवती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, किशोरी ने कथित तौर पर अपने माता-पिता के नाम एक नोट छोड़ा है। इसमें उसने अपने द्वारा गलती किए जाने का जिक्र किया है और उस व्यक्ति का जिक्र किया है, जिस पर यौन शोषण का आरोप है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: ग्रेटर चेन्नई नगर परिषद की बैठक में DMK और कांग्रेस पार्षदों के बीच तीखी झड़प, AIADMK ने भी काटा बवाल
विज्ञापन


आरोपी अनीश पुजारी के खिलाफ मामला दर्ज 
सूत्रों ने बताया कि नोट में यह भी जिक्र किया गया है कि कुछ हिंदू संगठनों से उसे अपेक्षित मदद नहीं मिल सकी। किशोरी के माता-पिता की शिकायत के आधार पर सूरतकल पुलिस ने अनीश पुजारी नामक व्यक्ति के खिलाफ बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोलकाता गोदाम हादसा: अब तक पांच की मौत, फंसे कर्मचारियों की तलाश जारी; मालिक पर केस दर्ज, कुल तीन गिरफ्तार

पुलिस कर रही मामले की जांच, आरोपी फरार
पुलिस के अनुसार, माता-पिता ने अपनी शिकायत में आरोपी को बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जांच के तहत डीएनए परीक्षण के लिए भ्रूण को सुरक्षित रखा गया है। आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फिलहाल फरार है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें