कर्नाटक की मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर और उनके भाई व एमएलसी चेन्नाराज हट्टीहोली की कार बेलगावी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों मामूली रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, सड़क पर एक कुत्ते से बचने की कोशिश करते समय यह दुर्घटना हुई। ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और कार एक पेड़ से जा टकराई। लक्ष्मी हेब्बलकर के बेटे मृणाल हेब्बलकर ने बताया कि मंत्री लक्ष्मी हेब्बलकर की पीठ और चेहरे पर मामूली चोटें आईं, जबकि एमएलसी चेन्नाराज हट्टीहोली के सिर पर मामूली चोटें आईं। उनका इलाज चल रहा है। यह घटना आज सुबह 6:00 बजे हुई।
#WATCH | Karnataka Minister Laxmi Hebbalkar brought to a private hospital after meeting with an accident near Belagavi. According to her son, she has sustained minor injuries on her back and face. pic.twitter.com/3XxeqnVzMa
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, हेब्बालकर और उनके भाई हट्टीहोली बेलगावी के बाहरी इलाके में सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय वाहन में लगे एयरबैग खुल गए, जिससे किसी को भी गंभीर चोटें नहीं आईं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मंत्री और उनके विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) भाई खतरे से बाहर हैं। मंत्री के पैर में मामूली फ्रैक्चर हो गया है। अगले दो दिनों में उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। कार के चालक और गनमैन को भी मामूली चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।