ईश्वरप्पा ने कहा, सुसाइड नोट झूठा प्रचार है। मैंने सीएम बोम्मई और पार्टी अध्यक्ष को सूचित किया है कि मेरे मंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है। इससे पहले, मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि वह उनसे व्यक्तिगत तौर पर बात करेंगे और मामले की जानकारी लेंगे। वहीं, मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है।
कर्नाटक के ठेकेदार संतोष पाटिल की खुदकुशी मामले में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। उडुपी पुलिस के मुताबिक इस मामले में ईश्वरप्पा को पहला आरोपी बनाया गया है। मंत्री और उनके सहयोगियों रमेश और बसवराज के खिलाफ मृतक के भाई प्रशांत पाटिल ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
ईश्वरप्पा ने कहा, सुसाइड नोट झूठा प्रचार है। मैंने सीएम बोम्मई और पार्टी अध्यक्ष को सूचित किया है कि मेरे मंत्री पद से इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है। इससे पहले, मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा कि वह उनसे व्यक्तिगत तौर पर बात करेंगे और मामले की जानकारी लेंगे। वहीं, मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर कार्रवाई की मांग को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल दिया है।
कांग्रेस ने ईश्वरप्पा को बर्खास्त करने की मांग की है, जबकि आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कांग्रेस ने ईश्वरप्पा को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मबई पर निशाना साधा था।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ठेकेदार संतोष पाटिल ने हाल ही में कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री केएस ईश्वरप्पा पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। पाटिल ने आरोप लगाया था कि मंत्री ने काम के बदले 40 प्रतिशत कमीशन देने की मांग की थी। इसके संबंध ने संतोष पाटिल ने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री शाह और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पत्र लिखकर मंत्री की शिकायत भी की थी। पुलिस के मुताबिक पाटिल के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक संतोष पाटिल का शव लेने से इनकार कर दिया है।
सीएम बोम्मई का निष्पक्ष जांच का वादा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने इस मामले में निष्पक्ष जांच का वादा किया है। सीएम ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने पुलिस को मामले की तेजी से और निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया है। पुलिस को ईमानदारी से और पारदर्शी जांच के लिए पूरी छूट दी गई है। सच सामने आने दो। बोम्मई ने कहा, मैंने पुलिस अधिकारियों को फोरेंसिक लैब की सहायता से व्यवस्थित, तेज, ईमानदार और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।