फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'कांग्रेस के सभी 136 विधायकों पर छापेमारी करें', डीके सुरेश को ईडी के समन पर मंत्री दिनेश गुंडू

Wed, 18 Jun 2025 12:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने पूर्व कांग्रेस नेता डीके सुरेश के खिलाफ समन जारी करने को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि ईडी को कुछ विधायकों को समन भेजने के बजाय सभी 136 कांग्रेस विधायकों पर छापेमारी करनी चाहिए। 
विज्ञापन
दिनेश गुंडू राव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, कर्नाटक - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने मंगलवार को पूर्व कांग्रेस नेता डीके सुरेश के खिलाफ समन जारी करने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ईडी को कुछ विधायकों को समन भेजने के बजाय राज्य के सभी 136 कांग्रेस विधायकों पर छापेमारी करनी चाहिए।

विज्ञापन


राव ने कहा कि हमें ईडी से कुछ अलग की उम्मीद नहीं है। यह मजाक बन रहा है। हम सभी जानते हैं कि ईडी क्या है, इसलिए हम सभी को तैयार रहना चाहिए। चाहे ईडी या आयकर विभाग (आईटी) हमारे घर आएं या नहीं। 

ईडी की कार्रवाई प्रतिशोध की राजनीति
राव ने आरोप लगाया कि ईडी की कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने भी राजनीतिक उद्देश्यों के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करने की कोशिश की थी। लेकिन अब इस तरह के प्रयोग खुले और स्पष्ट हो गए हैं। उन्होंने कहा, 'यह प्रतिशोध की राजनीति है। अब एजेसियों पर किसी का विश्वास नहीं रह गया है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Parliamentary Panel Meet: चीन-पाक गठबंधन और नौसेना की तैयारियों पर मंथन, थरूर ने किया संसदीय समिति का नेतृत्व

ईडी ने पूर्व कांग्रेस सांसद सुरेश को तलब किया
इससे पहले दिन में, ईडी ने ऐश्वर्या गौड़ा से जुड़े एक कथित धोखाधड़ी मामले के संबंध में पूछताछ के लिए पूर्व कांग्रेस सांसद डीके सुरेश को तलब किया। सुरेश की बहन होने का दावा करने वाली गौड़ा को ईडी ने 24 अप्रैल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था। ईडी अधिकारियों ने शुरू में सुरेश को 19 जून को सुबह 11 बजे अपने कार्यालय में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन सुरेश ने 23 जून तक अपनी उपस्थिति को स्थगित करने का अनुरोध किया है।

ईडी ने गौड़ा के 14 स्थानों पर ली तलाशी
इससे पहले, जांच एजेंसी ने कहा कि उसके अधिकारियों ने आरोपी महिला ऐश्वर्या गौड़ा और उसके साथियों से संबंधित 14 स्थानों पर तलाशी ली थी और लगभग 2.25 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी।

तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज और नकदी जब्द की
26 अप्रैल को एक्स पर पोस्ट में ईडी ने लिखा, 'ईडी बंगलूरू ने 24 अप्रैल को पीएमएलए, 2002 के तहत ऐश्वर्या गौड़ा को मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में शामिल पाए जाने पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद, उन्हें विशेष न्यायालय (पीएमएलए) के समक्ष पेश किया गया, और न्यायालय ने आरोपी को 14 दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 24 और 25 अप्रैल को की गई तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और नकदी जब्त की गई।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: G7: थरूर बोले- जी7 में अब दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं नहीं, भारत चीन भी होने चाहिए शामिल

ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में ऐश्वर्या को गिरफ्तार किया
रिपोर्ट के अनुसार, ईडी ने ऐश्वर्या गौड़ा को कर्नाटक में धनी व्यक्तियों को ठगने के कई मामलों के माध्यम से राज्य के शीर्ष राजनीतिक नेताओं के साथ संबंधों का फायदा उठाकर कथित तौर पर मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया। गौड़ा ने कथित तौर पर धनी डॉक्टरों और व्यापारियों तक पहुंच बनाने के लिए कर्नाटक कांग्रेस के नेता डीके सुरेश और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की बहन के रूप में खुद को पेश किया। पिछले साल, बंगलूरू पुलिस ने धोखाधड़ी के कई मामलों में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें