कर्नाटक सरकार में नगर निकाय मंत्री सी एस शिवल्ली का शुक्रवार को हुबली के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि शिवल्ली ने बुखार और उल्टी होने की शिकायत की थी। इस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर उनका निधन हो गया।
सूत्रों ने बताया कि धारवाड़ जिले के कुंडगोल निर्वाचन क्षेत्र से वह तीन बार विधायक चुने गये थे। एक बार निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर और दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायकी का चुनाव जीते थे। मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि शिवल्ली गुरूवार रात तक उनके साथ थे और बाद में उनके निधन का समाचार मिला।
कर्नाटक के एक मंत्री ने बताया कि मेरे शिवल्ली धारवाड़ कल रात इमारत ढहने वाले स्थान का दौरा करते वक्त मेरे साथ थे।