फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: दो बच्चों समेत एक ही परिवार के चार लोगों ने आत्महत्या! सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली वजह

Fri, 31 Mar 2023 10:50 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

मेंगलुरु के एक होटल के कमरे में एक ही परिवार के चार लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। 
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में एक परिवार के चार लोग मृत पाए गए हैं। माना जा रहा है कि पूरे परिवार ने आत्महत्या की है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। खबर के अनुसार, मेंगलुरु के एक होटल में परिवार के चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। होटल के कमरे से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, सुसाइड नोट में आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


आर्थिक तंगी ने ली जान!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कुलदीप कुमार जैन ने बताया कि मृतकों की पहचान देवेंद्र (46 वर्षीय), उसकी पत्नी और दो बच्चों के रूप में हुई है। यह परिवार मैसूर के विजयंगारा इलाके में रहता था। परिवार के तीन सदस्यों की मौत जहर पीने से हुई है और चौथे सदस्य का शव रस्सी से झूलता मिला है। सुसाइड नोट में परिवार ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या करने की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Elderly Couple Commits Suicide In Charkhi: हमें दो रोटी नहीं दे सके बेटे... लिख बुजुर्ग दंपती ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें