फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: कांग्रेस नेत्री की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, मुकदमा दर्ज

Sun, 23 Oct 2022 02:09 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु

सार

कुलई ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग पुलिस से की है। सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर उनकी छवि खराब करने का आरोप शख्स पर है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की कांग्रेस नेत्री प्रतिभा कुलई की फोटो और वीडियो को एडिट कर एक शख्स ने अश्लील तरीके से सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। कांग्रेस नेत्री की शिकायत पर महिला थाना में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

 
पुलिस ने बताया कि कुलई ने श्यामा सुदर्शन भट पर सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री प्रसारित करने का आरोप लगाया है। अपनी शिकायत में कुलई ने कहा कि 18 अक्तूबर को सुरथकल में टोल गेट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। उस दौरान आरोपी ने उनकी फोटो और वीडियो बनाई। जिसके बाद उन्हें एडिट किया गया और अश्लील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया।
 
कुलई ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी छवि को खराब किया गया है। शहर के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें