फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मंत्री के करीबी अधिकारी के पास मिली 14 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, लोकायुक्त की छापेमारी में खुलासा

Wed, 21 Jan 2026 01:39 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक में लोकायुक्त की कार्रवाई ने एक बार फिर सरकारी तंत्र में पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोकायुक्त टीम की छापेमारी के दौरान सहकारी समिति के निदेशक सरदार सरफराज खान के पास करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसमें करोड़ों की जमीन, गहने और निवेश शामिल हैं।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक लोकायुक्त ने बुधवार को आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक बड़ा खुलासा किया है। लोकायुक्त ने बताया कि कोऑपरेटिव सोसाइटी के डायरेक्टर सरदार सरफराज खान के पास कुल 14.38 करोड़ रुपये की संपत्ति मिली है। यह संपत्ति उनकी कानूनी आय से कहीं ज्यादा है।
विज्ञापन


13 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
लोकायुक्त की एक प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, जांच टीम ने पिछले महीने 24 दिसंबर 2025 को बड़ी कार्रवाई करते हुए खान से जुड़े कुल 13 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें उनका निजी घर, दफ्तर और उनके रिश्तेदारों के घर शामिल थे। यह छापेमारी आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई थी। 

ये भी पढ़ें: Karnataka: 'शिवकुमार आलाकमान के फैसले का कर रहे इंतजार', नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बोले डीके सुरेश
विज्ञापन


करोड़ों की जमीन और गहने बरामद
तलाशी के दौरान लोकायुक्त अधिकारियों को भारी मात्रा में संपत्ति का पता चला। रिपोर्ट के अनुसार, खान के पास चार मकान हैं। इसके अलावा उनके पास 37 एकड़ खेती की जमीन भी है। इस जमीन की कीमत करीब 8.44 करोड़ रुपये आंकी गई है। विज्ञप्ति  के मुताबिक जांच में टीम को तीन करोड़ रुपये के गहने, 1.64 करोड़ रुपये के वाहन, फिक्स्ड डिपॉजिट और 5.94 करोड़ रुपये के अन्य निवेश भी मिले।
विज्ञापन


मंत्री के करीबी हैं आरोपी अधिकारी
सरदार सरफराज खान वर्तमान में हाउसिंग और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सरकार के सचिव के पद पर तैनात हैं। वह राज्य के हाउसिंग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान के बेहद करीबी माने जाते हैं। लोकायुक्त की इस रिपोर्ट के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

अन्य वीडियो- 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें