फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: विधान परिषद चुनाव के नतीजे घोषित, कांग्रेस-भाजपा और JDS के 11 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीता चुनाव

Thu, 06 Jun 2024 06:48 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक विधान परिषद की 11 सीट के लिए 13 जून को चुनाव प्रस्तावित था। विधानसभा में दलों की मौजूदा संख्या बल के अनुसार, कांग्रेस ने सात सीट, भाजपा ने तीन और जेडीएस ने एक सीट के लिए नामांकन किया था। हालांकि, सभी 11 सीटों के नतीजे आज ही जारी कर दिए गए।

विज्ञापन
भाजपा और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के नतीजों की घोषणा हो चुकी है। द्विवार्षिक चुनाव 11 उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत लिया है। बता दें, चार जून को कांग्रेस, भाजपा और जेडीएस के 11 उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल किया था। कर्नाटक विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस के सात उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं, भाजपा के तीन उम्मीदवारों ने तो जेडीएस के एक उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।

विज्ञापन


13 जून को होने थे चुनाव

विज्ञापन

कर्नाटक विधान परिषद की 11 सीट के लिए 13 जून को चुनाव प्रस्तावित था। विधानसभा में दलों की मौजूदा संख्या बल के अनुसार, कांग्रेस ने सात सीट, भाजपा ने तीन और जेडीएस ने एक सीट के लिए नामांकन किया था। हालांकि, सभी 11 सीटों के नतीजे आज ही जारी कर दिए गए।

जानें सभी 11 उम्मीदवारों को 

  1. मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के बेटे डॉ. यतींद्र
  2. कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग की पूर्व अध्यक्ष बाल्खीस बानू
  3. लघु सिंचाई मंत्री एन एस बोसराजू
  4. मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के. गोविंदराज
  5. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष वसंत कुमार
  6. पूर्व एमएलसी इवान डिसूजा
  7. कलबुर्गी जिला अध्यक्ष जगदेव गुट्टेदार
  8. बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि, एन. रवि कुमार और एमजी मुले
  9. जेडीएस के टीएन जावराई गौड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें