फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: सीटी रवि पर ईश्वरप्पा का बड़ा बयान, बोले- उनमें सीएम बनने की काबिलियत; भाजपा के निशाने पर शेट्टार

Tue, 25 Apr 2023 08:46 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

धारवाड़-सेंट्रल से उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह गृह मंत्री हैं। उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र और कर्नाटक की राजनीति पर एक रिपोर्ट ली होगी। दिन-ब-दिन पार्टी का नुकसान हो रहा है। इसी आशंका के साथ उन्होंने जगदीश शेट्टार पर हमला करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
कर्नाटक चुनाव 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोकना शुरू कर दिया है। इस बीच वरिष्ठ नेता केएस ईश्वरप्पा ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे कर्नाटक की राजनीति में नई चर्चा शुरू कर दी है। उन्होंने सीटी रवि को लेकर कहा कि वे राज्य के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनमें मुख्यमंत्री बनने की सभी काबिलियत हैं। इसके अलावा भाजपा के कद्दावर नेताओं ने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व भाजपा नेता जगदीश शेट्टार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


ईश्वरप्पा ने क्या कहा?
कर्नाटक बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने कहा कि सीटी रवि एक अच्छे नेता हैं। वह चिकमंगलूर में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि वे अगले मुख्यमंत्री होंगे। मेरे पास यह सब कहने की कोई शक्ति नहीं है, लेकिन वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। वे भविष्य में मुख्यमंत्री बन सकते हैं। मैं जनता से उन्हें वोट देने की अपील करता हूं।

हमारे एक साथी ने पीठ में छुरा घोंपा: ईरानी
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने शेट्टार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले हमारे एक साथी (जगदीश शेट्टार) ने हमारी पीठ में छुरा घोंपा और दूसरे खेमे (कांग्रेस) में चले गए। जनता सब जानती है। मैं हुबली-धारवाड़ की जनता से कहना चाहती हूं कि जो अपने धर्म, परिवार या विचारधारा के नहीं हो सकते, वे कभी जनता के नहीं हो सकते। 
विज्ञापन

 

जगदीश शेट्टार ने किया पलटवार
धारवाड़-सेंट्रल से उम्मीदवार जगदीश शेट्टार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि वह गृह मंत्री हैं। उन्होंने इस निर्वाचन क्षेत्र और कर्नाटक की राजनीति पर एक रिपोर्ट ली होगी। दिन-ब-दिन पार्टी का नुकसान हो रहा है। इसी आशंका के साथ उन्होंने जगदीश शेट्टार पर हमला करना शुरू कर दिया है। मुझे केवल कारण चाहिए कि जगदीश शेट्टार को टिकट क्यों नहीं दिया गया? मैंने पार्टी को मजबूत किया। भाजपा मेरे और अन्य सभी नेताओं के प्रयासों के कारण उत्तरी कर्नाटक में मजबूत हुई। क्या मुझ पर कोई भ्रष्टाचार का आरोप है? कोई घोटाला? कोई सीडी मामले? या मेरी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि है?
 


शिवकुमार ने कही यह बात
कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार ने कृष्णाराजनगर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि 13 मई को कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी। कर्नाटक में डबल इंजन सरकार पूरी तरह विफल हुई है। भाजपा के राष्ट्रीय नेता यहां आकर कैंपेन कर रहे हैं, परन्तु ये इनके काम नहीं आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें