फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: कर्नाटक में इंजन फेल होने के बाद पैराग्लाइडर क्रैश, सड़क पर उतरते ही कार से टकराया, CCTV वीडियो वायरल

Mon, 16 Jan 2023 10:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोडागु

सार

कर्नाटक के कोडागु से एक वायरल वीडियो सामने आया है जहां एक पैराग्लाइडर को इंजन फेल होने के कारण क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी।
विज्ञापन
कर्नाटक में पैराग्लाइडर क्रैश - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कोडागु से एक वायरल वीडियो सामने आया है जहां इंजन फेल होने के कारण एक पैराग्लाइडर को क्रैश लैंडिंग करनी पड़ी। यह लैंडिंग बेहद खतरनाक थी। हालांकि, गनीमत रही कि दोनों पैराग्लाइडर पायलट इस घटना में बाल-बाल बच गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। वीडियो में, एक उच्च गति पैराग्लाइडर को लगभग सुनसान राजमार्ग पर क्रैश लैंडिंग करते देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


यहां देखें वीडियो...

कार से भी टकराया
वीडियो में एक कार को दूसरी तरफ से आते हुए देखा जा सकता है, जो क्रैश  पैराग्लाइडर  से हल्की टक्कर के बाद अलग हो गई। पैराग्लाइडर को अपनी ओर आते देख कार को सड़क से नीचे उतरते देखा जा सकता है। यह घटना कथित तौर पर पोन्नमपेट तालुक के नित्तूर में लक्ष्मण तीर्थ नदी के पास सड़क पर हुई थी।

कोडागु जिले में महिला की हत्या
वहीं कर्नाटक के कोडागु जिले के विराजपेट तालुक के नंगला गांव में एक अज्ञात व्यक्ति ने तलवार से वार कर 24 वर्षीय महिला आरती की हत्या कर दी। विराजपेट पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवरण की प्रतीक्षा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें