यह पूछे जाने पर कि क्या जद (एस) भाजपा नीत विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होगी, उन्होंने कहा, 'बेंगलुरु में भाजपा द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक के लिए जद (एस) को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया था। किसी ने हमें आमंत्रित नहीं किया, इसलिए हम वहां नहीं जाएंगे।' उन्होंने कहा, 'हमारी एक छोटी पार्टी है, जिसे हम बढ़ा रहे हैं। उस दिशा में हम काम कर रहे हैं और सिलसिलेवार बैठकें आयोजित कर रहे हैं।'
कांग्रेस सरकार के बारे में बोलते हुए कुमारस्वामी ने टिप्पणी की कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के अलावा 'कई मुख्यमंत्री' हैं, और पार्टी की सरकार शुरुआत में ही पटरी से उतर गई। राज्य में 'तबादले का कारोबार' होने का आरोप लगाते हुए जद (एस) के दूसरे नंबर के नेता ने कहा कि हर कोई जानता है कि ये गतिविधियां किसकी नाक के नीचे चल रही हैं। जद (एस) की बैठक के बारे में उन्होंने कहा कि पार्टी कांग्रेस सरकार के कामकाज का आकलन कर रही है, जिसने सत्ता में 50 दिन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा के अंदर और बाहर सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई के लिए एक कार्य योजना भी तैयार कर रही है।