फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया जनार्दन रेड्डी को पोंजी स्कीम धोखाधड़ी मामले में मिली जमानत

Wed, 14 Nov 2018 09:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
G Janardhan Reddy - फोटो : ANI
विज्ञापन
 बेल्लारी के खनन माफिया और कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी को पोंजी स्कीम धोखाधड़ी मामले में बुधवार को जमानत मिल गई। रेड्डी की याचिका पर छठवें एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट वी जगदीश ने जमानत की मंजूरी दी। 
विज्ञापन


सिटी पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (सीसीबी) ने रविवार को उन्हें गिरफ्तार किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें 24 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। हजारों करोड़ रुपये के पोंजी स्कीम धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने पिछले हफ्ते जनार्दन रेड्डी फरार घोषित कर दिया था। सीसीबी तब से उनकी तलाश कर रही थी।

 रविवार को घंटों तक चली पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। उन पर आईपीसी की कई धाराओं के साथ ही प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट 2002 के तहत भी मामला दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें