फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: माहवारी के दौरान अशुद्ध नहीं हो जाती लड़कियां 

Wed, 14 Nov 2018 08:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
amar ujala poll
विज्ञापन
पीरियड यानी माहवारी को लेकर हमारे समाज में कई भ्रम हैं। ज्यादातर लोग पीरियड के दौरान महिलाओं को अशुद्ध मानते हैं। बहुत से व्यक्ति ऐसे हैं, जो पीरियड के बारे में परंपरा और कथाओं के हवाले से कपोल-कल्पित बातें करते हैं, जिनका कोई आधार नहीं हैं। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या यह मान्यता सही है कि माहवारी के दौरान लड़कियां अशुद्ध हो जाती हैं?'

पोल के जवाब में हमें कुल 4,306 वोट मिले। इनमें 56.64 फीसदी (2,439 वोट) पाठकों ने माना कि यह मान्यता गलत है कि माहवारी के दौरान लड़कियां अशुद्ध हो जाती हैं, जबकि 29.46 फीसदी (1,867वोट) पाठकों ने माहवारी के दौरान लड़कियों के अशुद्ध हो जाने की मान्यता को सही ठहराया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें