पूर्व मंत्री गंगाधर गौड़ा फिलहाल राजनीति से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में बेल्तांगढी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने गौड़ा की जगह रक्षित शिवराम को टिकट दिया, जिसके बाद वे सक्रिय राजनीति से ही हट गए।
आयकर विभाग के अफसरों ने दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्तांगढी तालुक स्थित कर्नाटक पीसीसी उपाध्यक्ष गंगाधर गौड़ा और उनके बेटे रंजन गौड़ा के आवास में सोमवार को छापेमारी की। पुलिस के अनुसार कांग्रेस नेता बेल्तांगढी तालुक अस्पताल के पास स्थित उनके आवास, लैला में प्रसन्ना एजुकेशन ट्रस्ट संस्थान और इंदबेट्टू स्थित एक अन्य आवास में एक साथ छापा मारा गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आयकर अफसर पुलिस के साथ सुबह के साढ़े छह बजे उनके आवास पहुंचे थे और तब से अभी तक छापेमारी जारी है।
बता दें कि पूर्व मंत्री गंगाधर गौड़ा फिलहाल राजनीति से संन्यास ले चुके हैं। हाल ही में बेल्तांगढी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने गौड़ा की जगह रक्षित शिवराम को टिकट दिया, जिसके बाद वे सक्रिय राजनीति से ही हट गए।