फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक पीसीसी उपाध्यक्ष गौड़ा के घर IT का छापा; हाल ही में सक्रिय राजनीति से लिया था संन्यास

Mon, 24 Apr 2023 04:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व मंत्री गंगाधर गौड़ा फिलहाल राजनीति से संन्यास ले चुके हैं।  हाल ही में बेल्तांगढी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने गौड़ा की जगह रक्षित शिवराम को टिकट दिया, जिसके बाद वे सक्रिय राजनीति से ही हट गए। 
विज्ञापन
आयकर विभाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयकर विभाग के अफसरों ने दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्तांगढी तालुक स्थित कर्नाटक पीसीसी उपाध्यक्ष गंगाधर गौड़ा और उनके बेटे रंजन गौड़ा के आवास में सोमवार को छापेमारी की। पुलिस के अनुसार कांग्रेस नेता बेल्तांगढी तालुक अस्पताल के पास स्थित उनके आवास, लैला में प्रसन्ना एजुकेशन ट्रस्ट संस्थान और इंदबेट्टू स्थित एक अन्य आवास में एक साथ छापा मारा गया। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आयकर अफसर पुलिस के साथ सुबह के साढ़े छह बजे उनके आवास पहुंचे थे और तब से अभी तक छापेमारी जारी है। 

बता दें कि पूर्व मंत्री गंगाधर गौड़ा फिलहाल राजनीति से संन्यास ले चुके हैं।  हाल ही में बेल्तांगढी निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने गौड़ा की जगह रक्षित शिवराम को टिकट दिया, जिसके बाद वे सक्रिय राजनीति से ही हट गए। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें