कर्नाटक चुनाव से पहले आयकर विभाग ताबड़तोड़ छापे मार रहा है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि मैसूरू और बैंगलूरू में कई ठेकेदारों के घर और ऑफिस पर छापा मारा गया है। कुछ मीडिया चैनल्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि अभी तक किसी मंत्री के घर छापा नहीं मारा गया है।
वहीं सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग ने राज्य सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री एच.सी. महादेवप्पा के घर पर भी छापा मारा है जोकि मुख्यमंत्री
सिद्धारमैया के करीबियों में से एक हैं।
आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 12 मई को वोटिंग होनी है जिसके नतीजे 15 मई को आएंगे। गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभा में 224 सीटें हैं, जिसमें कांग्रेस ने 122 और बीजेपी ने 43 सीटों पर कब्जा जमा रखा है।