फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honeytrap: कांग्रेस MLA का दावा- कर्नाटक के 48 विधायक-कई केंद्रीय मंत्री हनीट्रैप में फंसे; अब आलाकमान से बात

Mon, 24 Mar 2025 03:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को इस दावे पर बोलने से खुद को दूर करने की कोशिश की। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह भी पार्टी हाईकमान से इस मुद्दे पर बात करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें ऐसी झूठी खबरों के बारे में किसी से भी मिलने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन
केएन राजन्ना, सहकारिता मंत्री, कर्नाटक सरकार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा की बैठक के दौरान दावा किया कि राज्य के 48 विधायकों को हनीट्रैप में फंसाया गया है, जिससे केंद्रीय मंत्री भी फंस गए हैं। इस संबंध में राजन्ना के बेटे राजेंद्र ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से मुलाकात की। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि राजन्ना और लोक निर्माण मंत्री सतीश जरकीहोली हनीट्रैप रैकेट के बारे में दिल्ली जाकर हाईकमान से बात करेंगे। 

विज्ञापन


इस बीच, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को इस दावे पर बोलने से खुद को दूर करने की कोशिश की। जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि क्या वह भी पार्टी हाईकमान से इस मुद्दे पर बात करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि उन्हें ऐसी झूठी खबरों के बारे में किसी से भी मिलने की जरूरत नहीं है।  

ये भी पढ़ें: Karnataka: कर्नाटक विधानसभा में हनीट्रैप पर हंगामा, सदन की कार्यवाही स्थगित, सीबीआई जांच की उठी मांग
विज्ञापन


शिवकुमार ने राजन्ना से बात कर शिकायत दर्ज कराने को कहा
उपमुख्यमंत्री शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के प्रमुख के तौर पर उन्होंने राजन्ना से बात की है। साथ ही उनसे इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने को कहा है। हालांकि, उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि राजन्ना ने उनसे क्या बात की है। 

ये भी पढ़ें: BJP MLA Suspended: कर्नाटक विधानसभा में बवाल; 18 विधायक छह महीने के लिए निलंबित; मार्शलों ने टांगकर बाहर किया
विज्ञापन


शिवकुमार बोले- हनीट्रैप मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दूंगा
जब पत्रकारों ने शिवकुमार से मुलाकात का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई भी किसी से भी मिल सकता है। कई सांसद, विधायक और यहां तक कि लोग मुख्यमंत्री और मुझसे मिलते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह हनीट्रैप मुद्दे पर कोई जवाब नहीं देंगे। शिवकुमार ने कहा, 'मुझसे इस बारे में मत पूछिए। मैं इस मुद्दे से जुड़ी किसी भी बात का जवाब नहीं दूंगा।'

ये भी पढ़ें: Karnataka: 'कॉरपोरेशन घोटाले में हनीट्रैप से फंसाए अधिकारी, खरीदीं लग्जरी कारें', भाजपा नेताओं का बड़ा आरोप

विधानसभा में मुद्दा उठाने पर शिवकुमार बोले- इस बारे में मुख्यमंत्री से पूछिए
पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या हनीट्रैप मुद्दे को विधानसभा में उठाना कांग्रेस और सरकार के लिए शर्मनाक है। इस पर शिवकुमार ने कहा, 'इस बारे में मुख्यमंत्री से पूछिए।'

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें