कर्नाटक सरकार ने सीआईडी जांच वापस लेने का आदेश सोमवार रात को जारी किया। आदेश में कहा गया है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता पहले से ही मामले में रान्या के सौतेले पिता, डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव की संभावित भूमिका की जांच कर रहे हैं।
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को कन्नड अभिनेत्री रान्या राव के सोने की तस्करी मामले में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) को जांच करने का अपना आदेश वापस ले लिया। यह मामला बंगलूरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई संभावित चूक और कर्तव्य में लापरवाही से जुड़ा है।
विज्ञापन
सीआईडी जांच का आदेश सोमवार रात को जारी किया गया। सीआईडी जांच वापस लेने के बाद, सरकार ने आदेश में कहा है कि अतिरिक्त मुख्य सचिव गौरव गुप्ता पहले से ही मामले में रान्या के सौतेले पिता, डीजीपी रैंक के अधिकारी के रामचंद्र राव की संभावित भूमिका की जांच कर रहे हैं।
रान्या की संलिप्तता के तथ्यों पर केंद्रित होगी गुप्ता की जांच
रामचंद्र राव वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव गुप्ता की जांच मुख्य रूप से प्रोटोकॉल से संबंधित सुविधाओं के दुरुपयोग और रान्या की संलिप्तता के तथ्यों और परिस्थितियों पर केंद्रित होगी।
होली तक टली जमानत याचिका पर सुनवाई
सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव की जमानत याचिका पर सुनवाई 14 मार्च तक स्थगित कर दी गई है। बंगलूरू की आर्थिक अपराध अदालत में रान्या की याचिका टल गई है। याचिका पर आदेश 14 मार्च तक सुरक्षित रखा गया।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में रान्या
सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं। हिरासत में उसने पूछताछ की जा रही है। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बताया है कि रान्या राव ने साल 2024 के नवंबर और दिसंबर में दो बार सोना खरीदा। इसके बाद उन्होंने कस्टम डिपार्टमेंट से बताया कि वह स्विटजरलैंड के जेनेवा जा रही हैं लेकिन, उनकी यात्राओं के ब्यौरे से पता चला कि उन्होंने भारत का सफर किया।
रान्या से 12.56 करोड़ की सोने की छड़ें की गई थीं जब्त
बता दें कि हाल ही में केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रान्या से 12.56 करोड़ रुपये की सोने की छड़ें जब्त की गई थीं, जिसके बाद उनके आवास पर तलाशी ली गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 2.06 करोड़ रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा भी बरामद की गई।