कर्नाटक में कार खाई में गिर गई है
- फोटो : ANI
कर्नाटक में आज सुबह एक कार खाई में गिर गई। जिसके कारण गाड़ी में सवार चार लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा मैसूर राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक मदयांग्ला में घटित हुई। पुलिस के अनुसार कार के ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण छूट गया। जिसके परिणामस्वरूप यह घटना घटित हुई।
मृतकों की पहचान सुंतीकोप्पा के निवासी अशोक, उनकी पत्नी हेमलता और बच्चों यश और वर्षा के तौर पर हुई है। जब वह मंगलूरू की ओर जा रहे थे उस समय यह घटना घटी। मृतकों के शव को पुत्तूर के सरकारी अस्पतला में रखवाया गया है। दमकलकर्मी घटनास्थल से कार को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।