फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SM Krishna: एसएम कृष्णा के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक, जयशंकर-राहुल समेत अन्य नेताओं ने ऐसे दी श्रद्धांजलि

Tue, 10 Dec 2024 10:54 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसएम कृष्णा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक असाधारण नेता थे, जिनका सभी क्षेत्रों के लोग सम्मान करते थे। एसएम कृष्णा का मंगलवार सुबह बंगलूरू में उनके आवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता लंबे समय से बीमार थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी और एस. जयशंकर ने एसएम कृष्णा के साथ अपनी यादों से जुड़ी तस्वीरें साझा कीं। - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के निधन से राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर और कांग्रेस के दर्जनों नेताओं ने मंगलवार सुबह ही कृष्णा को श्रद्धांजलि दी। इनमें राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एसएम कृष्णा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वह एक असाधारण नेता थे, जिनका सभी क्षेत्रों के लोग सम्मान करते थे। एसएम कृष्णा का मंगलवार सुबह बंगलूरू में उनके आवास पर निधन हो गया। 92 वर्षीय वरिष्ठ नेता लंबे समय से बीमार थे।

क्या बोले पीएम मोदी?
मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, ‘‘एसएम कृष्णा जी एक असाधारण नेता थे, जिनकी प्रशंसा सभी क्षेत्रों के लोग करते थे। उन्होंने हमेशा दूसरों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए अथक प्रयास किया। कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल खासकर बुनियादी ढांचे के विकास पर उनके द्वारा विशेष रूप से दिये गये ध्यान को लेकर उन्हें बहुत याद किया जाता है। श्री एसएम कृष्णा जी एक सजग पाठक और विचारक भी थे।’’
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि उन्हें पिछले कई वर्षों में कृष्णा के साथ बातचीत करने के कई अवसर मिले हैं और वह उन मुलाकातों को हमेशा संजो कर रखेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कृष्णा के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’’



विदेश मंत्री जयशंकर ने भी किया याद
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी कृष्णा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उनके साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए जयशंकर ने विदेश मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान हुई कई मुलाकातों को याद किया।

जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, ‘‘पूर्व विदेश मंत्री एस एम कृष्णा के निधन से बहुत दुखी हूं। कर्नाटक के विकास में और विदेश मंत्री के रूप में कृष्णा के योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’’



कांग्रेस नेताओं ने कैसे दी श्रद्धांजलि?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एसएम कृष्णा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके कामों ने कर्नाटक के विकास में जबरदस्त योगदान दिया और बेंगलुरु को तकनीकी हब में बदलने में अहम भूमिका निभाई। राहुल ने कहा, "एसएम कृष्णा जी के निधन की खबर से गहरा दुख हुआ। इस कठिन समय में उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदनाएं।"



कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एसएम कृष्णा के योगदान ने कर्नाटक की प्रगति को आकार दिया और बंगलूरू को वैश्विक नक्शे पर स्थापित किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसएम कृष्णा के साथ मेरे लंबे जुड़ाव की कई यादें हैं। मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल बहुत प्रभावशाली था और उन्होंने राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और अन्य उद्योगों के विकास में बहुत योगदान दिया।’’

कांग्रेस नेता ने कहा कि मार्च 2000 में कृष्णा का बजट भाषण कई मायनों में पथ-प्रदर्शक था। उन्होंने कहा, ‘‘वह समाजवादी धारा से कांग्रेस में आए और लगभग आधी सदी तक पार्टी में एक विशिष्ट स्थान पर रहे। वह राजनीति के साथ-साथ टेनिस में भी उतने ही डूबे हुए थे।’’ रमेश ने कहा, ‘‘आज सुबह जब मैंने कृष्णा के निधन की खबर पढ़ी तो मुझे सही मायने में एक सज्जन व्यक्ति के रूप में उनकी याद आई, जिन्होंने सार्वजनिक जीवन की कठिनाइयों पर बहुत ही आत्मविश्वास के साथ पार पाया।’’
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें