फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी हुई फ्लॉप, जारी है किसानों की आत्महत्या का सिलसिला

Sat, 19 Aug 2017 05:15 PM IST
amarujala.com, Presented by: मोहित
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जब किसानों की कर्ज माफी का ऐलान किया था तो लगा था कि किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थम जाएगा, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक सरकार ने किसानों का कुल 8,165 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया था। हालांकि इस कर्ज माफी का फायदा उन लोगों को मिला, जिन्होंने कॉपरेटिव बैंकों से लोन लिया। सरकार ने 50,000 रुपये तक का लोन माफ करने का ऐलान किया है। 

पढ़ें- बैलगाड़ी लेकर सीएम आवास घेरने लखनऊ पहुंचे किसान, कर्जमाफी पर उठाए सवाल, तस्वीरें

इतने बड़े पैमाने पर किसानों की आत्महत्या ने बता दिया है कि राज्य स सरकार की कर्ज माफी फ्लॉप साबित हुई है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, बीते चार महीनों में 297 किसानों ने आत्महत्या की है। वहीं जुलाई महीने में प्रतिदिन तीन किसानों ने आत्महत्या की। कर्ज माफी की घोषणा के एक महीने के बाद ही 90 किसानों ने आत्महत्या कर चुके हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- किसानों पर चर्चा छोड़ सांसदों ने की अपनी सैलरी बढ़ाने की मांग

बता दें कि इससे पहले पंजाब, महाराष्ट्र और यूपी सरकार भी किसानों के कर्ज माफी का ऐलान कर चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश और तमिलनाडु के किसान कर्ज माफी के लिए लंबे समय से मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें