सुनंदा पुष्कर की मौत मामले में पुलिस ने दिल्ली कोर्ट में नोटिस दिया है कि CFSL एक्सपर्ट की टीम 1 सितंबर को होटल का दौरा करेगी। ये टीम सुनंदा पुष्कर की मौत से जुड़े सबूतों को इकठ्ठा करने के लिए होटल का दौरा करेगी। आपको बता दें कि 52 वर्षीय सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 को दिल्ली होटल में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई थी।
S Pushkar suite de-sealing case: Delhi court takes note of Police submission that CFSL expert team will visit hotel on Sep 1 for evidence
— ANI (@ANI) August 19, 2017
सुनंदा पुष्कर केस में हो रही देरी पर दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने यूपी पुलिस से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पुलिस से पूछा है कि इस मामले में देरी क्यों हो रही है।
Sunanda Pushkar hotel suite de-sealing case: Delhi's Patiala House Court pulls up police for delaying de-sealing of the room.
— ANI (@ANI) August 19, 2017
गौरतलब है कि सुनंदा कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी थी। सुनंदा का उनकी मौत से एक दिन पहले पाकिस्तानी जर्नलिस्ट मेहर तरार से शशि थरूर से अफेयर को लेकर झगड़ा हुआ था।