मशहूर लेखक और बेरी बोली के शोधकर्ता प्रोफेसर बीएम इचलंगोड का 84 साल की उम्र में एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार में पत्नी और चार बेटी और एक बेटा है। वह मूलरूप से केरल के रहने वाले थे।
विज्ञापन
वे पहले बेरी शब्दकोश के संपादक थे। बेरी का अर्थ है केरल और कर्नाटक के मुसलमानों द्वारा बोली जाने वाली बोली। प्रोफेसर बीएम इचलंगोड कर्नाटक बेरी साहित्य अकादमी के सदस्य और तीसरे बेरी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष थे। वह इतिहास के अध्यापक भी थे।