फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: पूर्व डिप्टी सीएम परमेश्वर पर प्रचार के दौरान हमला, अस्पताल में कराए गए भर्ती

Fri, 28 Apr 2023 07:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ता परमेश्वर को उठाकर नाच रहे थे। इसी दौरान, अज्ञात लोगों ने उन पर पत्थर फेंके। घायल कांग्रेस नेता को अक्कीरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में तुमकुर के सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जी परमेश्वर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल प्रचार कर रहे हैं। इस बीच, आज यानी शुक्रवार को तुमकुर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. जी परमेश्वर पर पथराव की घटना हो गयी। यह घटना जिले के कोरागेरे तालुक के भैरनहल्ली में हुई। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रचार अभियान के दौरान कार्यकर्ता परमेश्वर को उठाकर नाच रहे थे। इसी दौरान, अज्ञात लोगों ने उन पर पत्थर फेंके। घायल कांग्रेस नेता को अक्कीरामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में तुमकुर के सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्या है कर्नाटक विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम?
कर्नाटक में 13 अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। प्रत्याशियों ने 20 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किया। 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की गई। वहीं, 24 अप्रैल तक नाम वापस लिए गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए राज्य में 10 मई को मतदान होगा। वहीं, 13 मई को राज्य के चुनावी नतीजे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें