फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की 21 रैलियों ने जीता कर्नाटक, राहुल की जनसभाएं काम न आईं

Wed, 16 May 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
rahul modi
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा के त्रिशंकु नतीजे आने के बाद राज्य में सरकार बनाने के लिए सियासी नाटक शुरू हो गया। घोषित नतीजे में राज्य में बहुमत के जादुई आंकड़े से महज 8 सीट दूर ठिठक गई भाजपा ने दक्षिण के इस राज्य में एक बार फिर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। इस बीच भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस (78) और जदएस (38) ने हाथ मिला लिए हैं। इस गठबंधन ने भी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। 222 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 112 विधायकों के समर्थन की जरूरत है। किसी दल के पास बहुमत का आंकड़ा नहीं होने के कारण गेंद अब राज्यपाल वजुभाई बाला के पाले में है। 
विज्ञापन

लेकिन अगर पिछले एक महीने से चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी दिग्गज नेता कर्नाटक में डेरा जमाए हुए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी में बंटते दिखे इस चुनाव में कुछ आंकड़ें ऐसे भी रहे।  

चुनाव मैदान में मोदी 
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 मई को कर्नाटक पहुंचे। मोदी ने 21 रैलियां कीं। 
- मोदी ने जहां-जहां रैलियां कीं, उनका प्रभाव 169 विधानसभा सीटों पर है। 
- मोदी ने चामराजनगर, उडुपी, बेलगावी, गुलबर्ग, बेल्लारी, बंगलूरू ग्रामीण व शहर, तुमकुर, शिमोगा, हुबली, रायचूर, 
चित्रदुर्ग, कोलार, विजयपुरा, मंगलूरू, बीदर, बांगरपेट, गदग, कोपल और देवनगिरी में जनसभाएं कीं। 
- इस दौरान प्रधानमंत्री ने करीब 30 हजार किमी यात्रा की। 
- पीएम ने मोदी एप के जरिये एक करोड़ से ज्यादा लोगों से बात की। 
- अमित शाह ने 27 रैलियां और 26 रोडशो किए। 
- भाजपा अध्यक्ष ने 27 मठ-मंदिरों के दर्शन किए।
- भाजपा ने राज्य में कुल 400 सभाएं और 50 से ज्यादा रोडशो किए। 
- मेगा रोडशो के जरिये भाजपा ने 150 सीटों पर प्रचार किया।

चुनाव मैदान में राहुल
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कर्नाटक में 21 दिन के भीतर 20 जिलों में 23 जनसभाएं कर 162 सीटों पर प्रचार किया।
- राहुल गांधी ने 134 मीटिंग और 43 रोडशो भी किए। उन्होंने प्रचार अभियान के दौरान करीब 36 हजार किमी की यात्रा की। 
- बीदर, गुलबर्ग, यादगीर, रायचूर, बीजापुर, कोप्पल, धारवाड़, बेलगाम, अंकोला सिटी, मैसूर, शिमोगा, देवनगिरी, चित्रदुर्ग, उडुपी, दक्षिण कन्नड़, चिकमंगलूर हासन, तुमकुर, मांड्या, बंगलूरू, कोलार और चामराजनगर में रैलियां कीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- इस दौरान उन्होंने 19 मंदिर और मठों के दर्शन किए।
- वह 4 दरगाह, दो चर्च और एक गुरुद्वारा भी गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें