कर्नाटक चुनाव में त्रिशंकु विधानसभा के बाद सरकार बनाने की जोर आजमाइश जारी है। विभिन्न राजनीतिक दल जोड़-तोड़ के प्रयास में जुटे हुए हैं। राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी, यह तो आने वाले दो-तीन दिनों में पता चल जाएगा। सियासी उठा पटक के इस दौर के बीच हम कर्नाटक चुनाव के कुछ रोचक आंकड़ें अपने पाठकों के समक्ष पेश कर रहे हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव-2018
विधानसभा सीट-222
मतदान प्रतिशत: 72.13
चुनाव परिणाम
कांग्रेस- 78 (37.9)
भाजपा- 104 (36.2)
जदएस-38 (18.4)
अन्य-2 (6.3)