फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव : शाह और राहुल के बीच लगी होड़, जानें दोनों ने किए कितने मंदिर-मठों के दर्शन

Sun, 06 May 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने के लिए पूरे जद्दोजहद से जुटी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। दोनों ही पार्टियां 85 फीसदी हिंदू वोटरों को लुभाने की कोशिश में लगी हैं। जो 200 सीटों का निर्णय करेंगे। इसके लिए जहां एक तरफ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 75 दिनों में 27 मंदिर और मठों के दर्शन किए। तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 85 दिनों में 19 मंदिरों और मठों में दर्शन किए। यह होड़ पिछले तीन महीने से लगी है। 30 जिलों में लिंगायत, कुरबा और वोकालिया के 600 से ज्यादा मठ हैं। 

विज्ञापन


राहुल ने चुनाव प्रचार के लिए कर्नाटक में 8 चुनावी दौरे किए जिसके लिए वह वहां 18 दिन रहे। राहुल ने इस दौरान 100 फीसदी जिले कवर किए। वहीं अगर शाह की बात करें तो उन्होंने अपना चुनावी दौरा 20 फरवरी से शुरू किया था। अब तक उन्होंने राज्य में कुल 10 चुनावी दौरे किए हैं जिसमें वह 20 दिन रहे। इसके जरिए उन्होंने 120 सीटों को साधने की कोशिश की। वहीं शनिवार को भी शाह ने राज्य में 5 रोड शो किए। 

अब चुनावों की वोटिंग में महज 6 दिनों का समय बचा है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राज्य में चार चुनावी रैलियां कीं। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जनता से अपील की कि वह कांग्रेस को उखाड़ फेंकने में उनकी मदद करें क्योंकि वह भ्रष्टाचारी है। उन्होंने कहा कि 15 मई के चुनावों के बाद कांग्रेस देश में बस पीपीपी रह जाएगा यानि पंजाब, पुड्डुचेरी और परिवार। पीएम ने कहा कि कांग्रेस हर दिन एक झूठ बोल रही है और सब जगह हारी है तो यहां भी हारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

येदियुरप्पा ने दिया विवादित बयान

उधर भाजपा के सीएम उम्मीदवार येदियुरप्पा ने विवादित बयान देते हुए बेलगावी की एक रैली में कहा था कि अब आराम से मत बैठो। यदि कोई वोट देने नहीं आ रहा है तो उसके घार जाकर उसके हाथ पैर भांधकर उसे भाजपा को वोट देने के लिए लाओ। इसके अलावा पीएम मोदी ने राहुल के बारे में कहा था कि केवल 15 मिनट में 5 बार विश्वेश्वरैया बोल दे। जिसके 4 दिन बाद वीडियो ट्वीट के जरिए राहुल ने मोदी को जवाब देते हुए कहा कि आप बोलते तो बहुत हैं, लेकिन आपके काम आपके शब्दों से मेल नहीं खाते। उन्होंने पीएम को चुनौती दी कि क्या आप रेड्डी ब्रदर्स गैंग को 8 टिकट देने के बारे में पांच मिनट बोलेंगे। 

दोनों ने किए इन मंदिर-मठों के दर्शन

राहुल ने गावी सिद्धेश्वरी मठ, कोपल हुलीगम मंदिर, मैसुरू मंजुनाथेश्वर मंदिर, गुरु बासावाना शारादंबा मठ, लक्ष्मी नरसिम्हा मंदिर, बेलगावी मंदिर, यालामा मंदिर, कलबुर्गी मंदिर, सारानाबश्वेशरा मंदिर, मठ, श्रृंगेरी शारदा देवी, मंदिर कुदरेली, गोकारानाथेश्वर मंदिर, मंगलुरू कुरुदुमाली, गणेश मंदिर, कोलार सिद्धगंगा मठ, बंगलूरु चामुंडेश्वरी मंदिर, तुमकुरु, आदि मंदिर मठों के दर्शन किए।

शाह ने बश्वेश्वरा मंदिर, अंजनी स्वामी मंदिर, मारदा मठ, अइजकया मंदिर, सिद्धेश्वरी मठ, शिवयोगी मंदिर, कलबुर्गी गुरु नानक बीदर बिहार बीरर भद्रेश्वरा मंदिर, मारीकांबा मंदिर, सिद्धारुद्धा मठ, उडुपी मुरुघाराजेंद्रा मठ, चित्रदुर्ग ताराबालु मठ कलमठ, शिमोगा सिद्धगंगा मठ, नंजुनदेश्वरा मंदिर, हुबली मोरूसाविरा मठ, वीर नारायण स्वामी, श्री कृष्ण मठ, मैसुरू सचिदानंदेस्वरा आश्रम, श्रृंगेरी पीठ, बलेहोनुरू मठ, सुब्रमण्यम मंदिर और दुरगमविका मंदिर आदि में दर्शन किए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें