फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस के सबसे ज्यादा दागी और करोड़पति प्रत्याशी, इस उम्मीदवार के पास 1633 करोड़ की दौलत

स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 03 May 2023 05:07 PM IST

सार

चुनाव लड़ने वाले 1,087 यानी 42 प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की दौलत है। प्रत्याशियों के पास औसतन दौलत 12.56 करोड़ रुपये की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए राजनीतिक दलों ने पूरी तैयारी कर ली है। युद्ध स्तर पर प्रचार-प्रसार चल रहा है। इस बीच, नेताओं का लेखा-जोखा रखने वाली एक संस्था ADR ने उम्मीदवारों पर रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार, इस बार कांग्रेस ने सबसे ज्यादा दागी और करोड़पति प्रत्याशी उतारे हैं। 

चुनाव में कुल 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इनमें 2,586 प्रत्याशियों के चुनावी हलफनामे का एडीआर ने मूल्यांकन किया है। इसी के आधार पर ये रिपोर्ट तैयार हुई है। इसके अनुसार, 2,586 प्रत्याशियों में से 581 यानी 22 प्रतिशत पर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इनमें भी 404 प्रत्याशियों पर गंभीर तरह के आरोप लगे हैं। चुनाव लड़ने वाले 1,087 यानी 42 प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या उससे ज्यादा की दौलत है। प्रत्याशियों के पास औसतन दौलत 12.56 करोड़ रुपये की है। 

कांग्रेस के सबसे ज्यादा दागी प्रत्याशी
रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस के 221 प्रत्याशियों का एनालिसिस किया गया। इनमें से 122 यानी 55 प्रतिशत ऐसे प्रत्याशी हैं, जिनपर आपराधिक मुकदमे चल रहे हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर भाजपा है। भाजपा के 224 प्रत्याशियों के चुनावी हलफनामे का एनालिसिस हुआ। इनमें से 96 यानी 43 प्रतिशत दागी हैं। जेडीएस के 34 प्रतिशत, आप के 23%, एनसीपी के 22, सीपीएम के 33 प्रतिशत प्रत्याशी दागी हैं। 

अमीरों को टिकट देने में भी कांग्रेस आगे
चुनाव लड़ रहे 42 प्रतिशत प्रत्याशियों के पास एक करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। करोड़पतियों को टिकट देने के मामले में भी कांग्रेस आगे है। कांग्रेस के 97 प्रतिशत प्रत्याशी करोड़पति हैं। भाजपा के 96 प्रतिशत, जेडीएस के 82%, आम आदमी पार्टी के 51%, एनसीपी के 56%, सीपीएम के 33% उम्मीदवारों के पास एक करोड़ या उससे अधिक की दौलत है। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे 24% उम्मीदवार भी करोड़पति हैं। 

ये हैं तीन सबसे अमीर उम्मीदवार

1. यूसुफ शरीफ : बीबीएमपी सेंट्रल जिले की चिकपेट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे यूसुफ शरीफ कर्नाटक के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। यूसुफ के पास कुल 1,633 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 85 करोड़ रुपये की चल और बाकी अचल संपत्ति है। 

2. एन नागाराजू : बेंगलुरु ग्रामीण की होसाकोटे विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे एन नागाराजू कर्नाटक के दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। नागाराजू के पास कुल 1,609 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 536 करोड़ रुपये की चल और बाकी अचल संपत्ति है। 

3. डीके शिवकुमार : कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार सूबे के तीसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। शिवकुमार के पास कुल 1,413 करोड़ रुपये की दौलत है। इसमें 273 करोड़ रुपये की चल और बाकी अचल संपत्ति है। 

ये भी जानें
  • कर्नाटक चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा 17 महिलाओं को टिकट दिया है। जेडीएस ने 13, भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 11 महिला उम्मीदवार उतारे हैं। 
  • कांग्रेस प्रत्याशी प्रियकृष्ण सबसे ज्यादा कर्ज में डूबी हैं। प्रियकृष्ण पर 881 करोड़ रुपये का कर्ज है। 
  • चुनाव लड़ रहे 592 प्रत्याशियों के पास पांच करोड़ या इससे अधिक की संपत्ति है। 
  • 49 प्रत्याशियों पर महिलाओं के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगा हुआ है। 
  • आठ उम्मीदवारों पर हत्या का आरोप लगा है। 35 प्रत्याशियों पर हत्या की कोशिश का आरोप लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next