फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में सियासत गरमाई, सरकार बनाने में जोड़-तोड़ की राजनीति और बैठकों का दौर शुरू

Wed, 16 May 2018 02:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में राजनीतिक सियासत तेज हो गई है, बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी सरकार बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी पार्टी बहुमत से महज 8 सीट पीछे रह गई। वहीं दूसरी तरफ बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए कांग्रेस और जेडीएस ने भी हाथ मिला लिया है। आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव और एमपी, केसी वेणुगोपाल और अन्य कांग्रेस विधायक पार्टी की विधायक दल की बैठक के लिए कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के ऑफिस पहुंचे। 

विज्ञापन



LIVE UPDATES

10. 55 AM: 
पूर्व अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि कर्नाटक में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है, गवर्नर को सबसे पहले बीजेपी नेता को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए, अगर पार्टी सरकार बनाने से मना करती है तो गवर्नर को दूसरी सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बुलाना चाहिए। जिसके बाद गवर्नर को बहुमत साबित करने का मौका देना चाहिए। 

10.49 AM: यूनियन मिनिस्टर सदानंद गौड़ा ने कहा कि हम अकेली सबसे बड़ी पार्टी हैं। जनता देख रही है कि कांग्रेस और जेडीएस 6 महीने पहले किस तरह लड़ रही थी लेकिन अब वह सरकार बनाने के लिए साथ आ गए हैं।   
विज्ञापन


10.39 AM: जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने कहा कि हम पहले ही कांग्रेस के समर्थन का फैसला कर चुके हैं इसलिए हमने विधायक दल की बैठक बुलाई। किसी और तरह के फैसले पर विचार करने का सवाल ही नहीं उठता।  

10.34 AM: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जनता राज्य में बीजेपी की सरकार चाहती है और हम सरकार बनाकर रहेंगे। समस्याएं तो कोई भी पैदा कर सकता है लेकिन कर्नाटक की जनता हमारे साथ है। बैठक के बाद हम आगे की रणनीति तैयार करेंगे। कांग्रेस की बैकडोर एंट्री को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

10.29 AM: बीजेपी नेता येदियुरप्पा ने कहा कि विधायक दल की बैठक में सीएम पद के लिए नेता का चुनाव होगा। फिर हम राजभवन जाएंगे। हम सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और कल गवर्नर से समय मांगेंगे। 

वहीं कर्नाटक बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री केएस ईश्वरप्पा का कहना है कि 'इसमें कोई शक नहीं है कि सरकार हम ही बनाएंगे, 100 फीसदी सरकार हम बनाएंगे, आप बस देखिए और इंतजार कीजिए। नतीजे कल ही आए हैं, अभी बस एक ही दिन बीता है।'

वहीं कांग्रेस नेता एएल पाटिल बय्यापुर का कहना है कि 'मुझे बीजेपी नेताओं ने फोन किया और कहा कि हम आपको मंत्रालय देंगे और मंत्री बना देंगे पर मैं यहीं रहूंगा। एचडी कुमारस्वामी हमारे मुख्यमंत्री हैं।' इसके बाद एक अन्य कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार ने कहा 'हां हमारे पास प्लान जरूर है। हमें अपने विधायकों को बचाना होगा। हम आपको बताएंगे आगे क्या प्लान है।'

बैठक में पहुंचने के बाद कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान भी आया, उन्होंने कहा कि 'हमारे सारे विधायक हैं, कोई भी मिसिंग नहीं है। हमें पूरा विश्वास है कि हम सरकार बना रहे हैं।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें