फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: कर्नाटक में CM बोम्मई का काफिला रोककर चुनाव आयोग की टीम ने ली तलाशी, देखें Viral Video

Fri, 31 Mar 2023 02:36 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बताया जाता है कि चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने बोम्मई के काफिले को तब रोका जब वह डोड्डाबल्लापुर में श्री घाटी सुब्रमण्य मंदिर जा रहे थे। बता दें कि राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर अचार संहिता लागू हो गया है। 
विज्ञापन
सीएम बोम्मई के कार की तलाशी ली गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके पहले चुनाव आयोग ने सूबे की प्रशासनिक और कानून व्यवस्था अपने हाथ में ले ली है। शुक्रवार को इसकी बानगी देखने को मिली, जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के काफिले को अचानक से चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड टीम ने रोक दी। इसके बाद बोम्मई की कार की तलाशी भी ली गई। अब इसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि चुनाव आयोग की फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने बोम्मई के काफिले को तब रोका जब वह डोड्डाबल्लापुर में श्री घाटी सुब्रमण्य मंदिर जा रहे थे। बता दें कि राज्य में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी के मद्देनजर अचार संहिता लागू हो गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 मई को चुनाव, 13 मई को आएंगे नतीजे
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान बुधवार को हुआ। राज्य में 10 मई को मतदान होना है। 13 मई को इसके नतीजे आएंगे। राज्य में 224 सदस्यीय विधानसभा है। कर्नाटक में इस वक्त भाजपा की सरकार है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस चुनाव में कुल पांच करोड़ 21 लाख 73 हजार 579 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2.59 करोड़ महिला, जबकि 2.62 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य में कुल 9.17 लाख मतदाता ऐसे होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। इनकी उम्र 18 से 19 साल के बीच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें