सीके बाबा, उप पुलिस उपायुक्त, दक्षिणी-पूर्वी डिवीजन
- फोटो : ANI
बेंगलुरु पुलिस ने दुष्कर्म के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि 25 मार्च को चार युवकों ने एक युवती के साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया था, जिसकी शिकायत पर कार्रवाई की गई।
बेंगलुरु के दक्षिणी-पूर्वी डिवीजन के उप पुलिस उपायुक्त सीके बाबा ने बताया कि एक युवती ने चार युवकों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता का कहना है कि बेंगलुरु के कोरमंगला इलाके में 25 मार्च को चार युवक आए और उसे जबरदस्ती कार में बैठाया। इस दौरान चारों ने चलती कार में महिला के साथ दुष्कर्म किया। चारों युवक पीड़िता के घर के करीब ही रहते हैं। पीड़िता की शिकायत पर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने महिला का मेडिकल भी करवाया है, जिसकी रिपोर्ट्स आना बाकी हैं।
अपने दोस्त के साथ बैठी थी युवती
वहीं, दूसरी मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपियों का नाम सतीश, विजय, श्रीधर और किरण हैं। युवती अपने एक दोस्त के साथ नेशनल गेम्स विलेज पार्क में बैठी थी। तभी चारों आरोपी कार से आए और युवक को धमकाकर पीड़िता को अपने साथ ले गए और रात भर उसके साथ चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। 26 मार्च की तड़के आरोपियों ने पीड़िता को उसके घर के पास छोड़ दिया।