फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: अमित शाह और राहुल गांधी के विमान की चुनाव आयोग ने ली तलाशी, लोग हुए हैरान

Wed, 04 Apr 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव नजदीक आने की वजह से कांग्रेस और बीजेपी ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर हैं। 

विज्ञापन


हालांकि इस चुनाव को लेकर चुनाव आयोग भी पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक मंगलवार को चुनाव आयोग ने अमित शाह और राहुल गांधी के विशेष विमानों की हुबली हवाईअड्डा पर उतरने के बाद तलाशी ली।

तलाशी के दौरान जिला स्तर के तीन अधिकारी शामिल थे, उन्होंने बताया कि जांच अभियान चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चलाया गया था, जिससे निष्पक्ष चुनाव कराये जा सकें। जिला उपायुक्त धारवाड़ एस बी बोम्मनाहल्ली ने बताया, 'आयोग के नोडल अधिकारी करपले के नेतृत्व में तलाशी ली। जिससे चुनाव आचार संहिता के संभावित उल्लंघन की जांच की जा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 12 मई को मतदान होना है। जबकि मतगणना 15 मई को होगी। राज्य में चुनाव आचार संहिता लागू की जा चुकी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें