Karnataka: कर्नाटक में चिकबल्लपुर जिले में सबसे अधिक वोटिंग, बीबीएमपी साउथ में महज 52 फीसदी ने किया मतदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Thu, 11 May 2023 03:47 PM IST
सार
कर्नाटक में सभी 224 सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में 72.82 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा वोटिंग चिकबल्लपुर जिले में हुई। जिले में इस बार 85.83 फीसदी वोटिंग हुई।
कर्नाटक चुनाव
- फोटो : AMAR UJALA
कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में 72.82 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है। इसके साथ ही राज्य में उतरे 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 13 मई को पता चलेगा कि जनता ने किसे चुना।
कर्नाटक चुनाव
- फोटो : AMAR UJALA
कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को मतदान हुआ। इस चुनाव में 72.82 प्रतिशत लोगों ने वोट डाला है। इसके साथ ही राज्य में उतरे 2,615 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। अब 13 मई को पता चलेगा कि जनता ने किसे चुना।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान
- फोटो : ANI
तीन जिले जहां हुआ सबसे ज्यादा मतदान
अंतिम आंकड़ों के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग चिकबल्लपुर जिले में हुई। जिले में इस बार 85.83 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद रामनगरम में 84.98% और मंड्या में 84.36% मतदान हुआ।
सबसे कम मतदान
सबसे कम मतदान बीबीएमपी साउथ में जिले में हुआ। यहां 52.80 फीसदी वोटिंग ही हुई। इसके बाद बीबीएमपी नार्थ में 52.88% और बीबीएमपी सेंट्रल में 55.45% मतदान दर्ज किया गया।
किस जिले में कितना मतदान
| जिला |
कुल मतदान % |
| बीबीएमपी सेंट्रल |
55.45 |
| बीबीएमपी नार्थ |
52.88 |
| बीबीएमपी साऊथ |
52.80 |
| बागलकोट |
74.63 |
| बंगलुरु ग्रामीण |
83.76 |
| बंगलुरु शहर |
56.98 |
| बेलगावी |
76.61 |
| बेल्लारी |
76.23 |
| बीदर |
71.50 |
| बीजापुर |
70.78 |
| चामराजनगर |
81.62 |
| चिकबल्लपुर |
85.83 |
| चिकमंगलूर |
77.89 |
| चित्रदुर्ग |
81.20 |
| दक्षिण कन्नड़ |
76.15 |
| दावणगेरे |
78.11 |
| धारवाड़ |
73.14 |
| गादग |
75.21 |
| गुलबर्गा |
65.22 |
| हासन |
81.70 |
| हावेरी |
81.17 |
| कोडागू |
74.74 |
| कोलार |
72.23 |
| कोप्पल |
81.45 |
| मंड्या |
84.36 |
| मैसूर |
75.06 |
| रायचूर |
69.79 |
| रामनगरम |
84.98 |
| शिमोग्गा |
77.22 |
| तुमकुरु |
83.49 |
| उडुपी |
78.46 |
| उत्तर कन्नड़ |
76.72 |
| विजयनगर |
77.62 |
| यादगीर |
66.66 |
2018 में कितना हुआ था मतदान?
2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कुल 72.10% वोटिंग हुई। इसमें 72.68% पुरुषों, 71.53% महिलाओं और 10% थर्ड जेंडर के मतदाताओं ने वोट डाला। 224 सीटों वाली विधानसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 104 सीटें जीतकर भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी। पार्टी को कुल 36.22 फीसदी वोट मिले। कांग्रेस के खाते में 80 सीटें आई। हालांकि, उसका मत प्रतिशत भाजपा से ज्यादा 38.04 प्रतिशत रहा। जेडीएस के 37 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत दर्ज की। उसे कुल 18.36 फीसदी वोट मिले।
इन सीटों पर 2018 में सबसे ज्यादा वोट पड़े
2018 में हुए विधानसभा चुनावों में सबसे ज्यादा वोटिंग होसकोटे सीट में दर्ज की गई थी। यहां कुल 90.33 फीसदी वोट डाले गए थे। इसके बाद श्रीनिवासपुर में 89.56% और मेलूकोटे में 89.50% मतदान हुआ था।
इन सीटों पर 2018 में सबसे कम वोट पड़े
पिछले चुनाव में सबसे कम वोटिंग बोम्मनहल्ली सीट में हुई थी। यहां 47.22 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इसके बाद दसरहल्ली सीट पर 48.07 फीसदी मतदान हुआ था। सीवीरमण नगर 49.07% में वोटिंग हुई थी। जो सबसे कम मतदान वाली सीटों में तीसरे नंबर पर थी।