फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया का PM मोदी पर पलटवार, 'निम्न स्तर की भाषा का कर रहे प्रयोग'

Sun, 06 May 2018 05:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। सिद्धारमैया ने कहा कि पीएम मोदी ‘व्यक्तिगत हमला’ करने के साथ ही निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। हाल ही में पीएम मोदी ने कथित भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ‘10 फीसदी सरकार’,  ‘सीधा रुपैया सरकार’ के जरिये कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा था। 

विज्ञापन


कर्नाटक सीएम ने कहा, भाजपा के पास राज्य में विश्वसनीय चेहरा नहीं

सिद्धारमैया ने कहा कि पीएम जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं यह उनके पद के हिसाब से उचित नहीं है। उन्होंने कर्नाटक भाजपा के बारे में कहा कि यह पूरी तरह से पीएम पर निर्भर है। उनके पास 12 मई को होने वाले चुनाव के लिए कोई विश्वसनीय चेहरे वाला नेता नहीं है। सीएम ने पत्रकारों से कहा, ‘हम प्रधानमंत्री से मर्यादित भाषा की उम्मीद करते हैं। लेकिन वह भाजपा की भाषा बोल रहे हैं जो किसी सभ्य आदमी की भाषा नहीं है। वह बहुत निम्न स्तर की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं... यह प्रधानमंत्री की भाषा नहीं है।’ 

सीएम ने कहा उन्होंने न कोई व्यक्तिगत टिप्पणी की है और न ही गैर संसदीय भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा, जब पीएम ने असभ्य तरीके से बोलना शुरू किया तो शुरू में उन्होंने सोचा कि वह इस पर प्रतिक्रिया नहीं देंगे। लेकिन मुझे उनके बारे में बोलना पड़ा वर्ना लोग उनकी बातों को सच मान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें