फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटिंग से पहले येदियुरप्पा ने की मंदिर में पूजा, बोले- 150 से ज्यादा सीटें जीतेगी भाजपा

Sat, 12 May 2018 07:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते येदियुरप्पा
विज्ञापन
कर्नाटक की जनता आज राज्य की 222 विधानसभा सीट पर मतदान कर 2600 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेगी। 
विज्ञापन


चुनाव प्रचार के दौरान चाहे वह राज्य की सत्ता पर काबिज कांग्रेस हो या फिर सत्ता  में वापसी का सपना देख  रही  भाजपा या फिर किंगमेकर कही जा रही जेडी(एस) सभी ने जमकर प्रचार किया। अब फैसला जनता  के हाथ में है।

मतदान शुरू होने से पहले भाजपा के सीएम कैंडिडेट बीएस येदियुरप्पा ने अपने घर पर पूजा की। जिसके बाद वह शिकारपुर में एक मंदिर गए और वहां भी पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

 



इस  दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता सिद्धारमैया सरकार से परेशान हो चुकी है। हम 150 से ज्यादा सीटों पर जीतेंगे और सरकार बनाएंगे।  उन्होंने  लोगों से अपील कि की इस खास दिन पर घरों से  बाहर आएं और भाजपा के लिए वोट करें। 
विज्ञापन


बता दें कि राज्य के 4.97 करोड़ मतदाता 2600 से ज्यादा प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाएंगे। अगर मतदाताओं ने 33 साल से चली आ रही सत्तारूढ़ दल को हटाने की परंपरा तोड़ी तो कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की वापसी करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें