फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक में बारिश की कमी से बिगड़े हालात: केंद्र को लिखा पत्र, ग्रामीण मजदूरों के लिए मांगा अतिरिक्त रोजगार

Thu, 26 Nov 2026 04:45 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के 226 तालुकों में सूखे की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने केंद्र से रोजगार के 50 अतिरिक्त दिन देने की मांग की है। मंत्री ईश्वर खंड्रे ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। इससे ग्रामीण मजदूरों को कुल 175 दिन रोजगार मिल सकेगा और पलायन रोका जा सकेगा।
विज्ञापन
ईश्वर खंड्रे, कर्नाटक के मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल कर्नाटक के 226 तालुकों में सूखे की स्थिति को देखते हुए, राज्य के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री ईश्वर खंड्रे ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर 'मनरेगा' के तहत रोजगार की सीमा को 50 दिन और बढ़ाने की मांग की है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के अकुशल गरीब मजदूरों को कुल 175 दिनों का रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन


पत्र में क्या लिखा? 
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में, खंड्रे ने आंकड़ों के साथ राज्य में बारिश की कमी का विवरण दिया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पलायन को रोकने के लिए भूमिहीन मजदूरों, कमजोर वर्गों और ग्रामीण गरीबों को अतिरिक्त रोजगार उपलब्ध कराना जरूरी है।

बारिश की कमी से क्या हुआ? 
उन्होंने बताया कि इस साल बारिश की भारी कमी के कारण राज्य में कृषि गतिविधियों पर बुरा असर पड़ा है, जिससे स्थानीय गरीब और अकुशल मजदूर रोजगार से वंचित हो गए हैं और उन्हें शहरों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उनके कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने कहा कि इस तरह के पलायन को रोकने के लिए विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन - ग्रामीण के तहत रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।'
विज्ञापन


ग्रामीण ने क्या मांग की? 
खांड्रे ने बताया कि सूखे के कारण, राज्य के कई ग्रामीण निवासी 'विकसित भारत - गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' [VB–G RAM G] के तहत रोजगार की मांग कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल 30.33 प्रतिशत अधिक 'पर्सन-डे' (काम के दिन) सृजित किए गए हैं। इसलिए, खांड्रे ने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया है कि रोज़गार की मौजूदा 125 दिनों की सीमा को 50 दिन और बढ़ाकर 175 दिन कर दिया जाए।

वीबी-जी राम जी में क्या बदलाव किए गए हैं?  
मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने पूरे कर्नाटक में 60:40 के अनुपात में 'वीबी-जी राम जी' को लागू कर दिया है। सूखे की स्थिति को देखते हुए, उन्होंने ग्रामीण गरीबों और भूमिहीन मजदूरों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए 50 अतिरिक्त दिनों का रोजगार देने की अनुमति मांगी है। खांड्रे ने बताया कि ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत, केंद्र सरकार 90 प्रतिशत खर्च उठाती थी, जबकि राज्य सरकार का योगदान केवल 10 प्रतिशत था। वहीं, 'वीबी-जी राम जी' के तहत फंडिंग का अनुपात बदलकर 60:40 कर दिया गया है, जिससे राज्य पर वित्तीय बोझ बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद, राज्य सरकार ने ग्रामीण गरीबों, कमज़ोर और वंचित वर्गों, पिछड़े समुदायों, अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अल्पसंख्यकों और भूमिहीन मज़दूरों के लाभ के लिए इस योजना को लागू किया है। उन्होंने बताया, 'जुलाई से अब तक 2.83 करोड़ 'पर्सन-डे' सृजित किए गए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 35 प्रतिशत अधिक है।'
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें