फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी आयरलैंड: दोनों टीमों के बीच होगी सीरीज, कहां होंगे मुकाबले; देखें कार्यक्रम

Thu, 26 Nov 2026 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर

सार

पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच अगले साल की शुरुआत में वनडे सीरीज होगी। पहली बार होगा जब आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम आयरलैंड - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयरलैंड की पुरुष क्रिकेट टीम जनवरी में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी जिसमें वह लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में छह वनडे मैच खेलेगी। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुरू में जिम्बाब्वे को तीसरी टीम के रूप में रखकर त्रिकोणीय सीरीज की योजना बनाई थी, लेकिन अफ्रीकी देश ने हाल ही में विभिन्न कारणों से पाकिस्तान की यात्रा करने में असमर्थता जताते हुए अपना नाम वापस ले लिया था।
विज्ञापन


लाहौर में होंगे सभी मुकाबले
आयरलैंड की टीम पहली बार पाकिस्तान में खेलेगी। वह अपने इस दौरे में तीन मैच पाकिस्तान शाहीन (पाकिस्तान ए) और फिर इतने ही वनडे मैच पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ खेलेगी। आयरलैंड की टीम नौ जनवरी को लाहौर पहुंचेगी और 13 से 17 जनवरी तक पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ तीन वनडे मैच खेलेगी। इसके बाद आयरलैंड 20 से 24 जनवरी तक पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगा। सभी छह मैच गद्दाफी स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें