फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharmasthala Burial: उपमुख्यमंत्री शिवकुमार बोले- केवल राजनीति कर रही BJP, सरकार जांच प्रक्रिया को लेकर गंभीर

Sat, 16 Aug 2025 06:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू।

सार

Dharmasthala Burial: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भाजपा पर धर्मस्थल मामले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस केवल न्यायपूर्ण जांच चाहती है। मामले की जांच कर रही एसआईटी को लेकर शिवकुमार ने कहा कि सरकार जांच में दखल नहीं दे रही और दोषियों को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर धर्मस्थल में कथित तौर पर शवों को दफनाने के मामले पर राजनीतिक करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति कर रही है, जबकि कांग्रेस इस मुद्दे पर न्याय और जांच की प्रक्रिया को लेकर गंभीर है।  
विज्ञापन


शिवकुमार की ओर से यह बयान तब सामने आया, जब भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'धर्मस्थल चलो' रैली निकाली। इस रैली में पार्टी के नेता कई वाहनों में मंदिर नगर पहुंचे और उन्होंने हिंदुओं के मंदिरों व परंपराओं को कथित तौर पर बदनाम करने के अभियान का विरोध किया। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा ने शुरू में कुछ नहीं कहा। अब सब बोल रहे हैं। अग उन्हें कुछ कहना था, तो पहले कहते। अब ये केवल राजनीति कर रहे हैं। वे वहां केवल राजनीति करने जा रहे हैं। शिवकुमार ने पत्रकारों से कहा, भाजपा सोचती है कि हिंदुत्व केवल उनका है। लेकिन यह किी की निजी संपत्ति नहीं है। यह हर व्यक्ति की श्रद्धा और भावना का विषय है। उन्होंने सवाल किया, जब शिकायत दर्ज हुई थी, तब उन्होंने क्यों नहीं कहा कि यह गलत है?
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरिद्वार के मंदिर में प्रशासक की नियुक्ति पर फैसला करेगा सुप्रीम कोर्ट, 19 अगस्त को सुनवाई

राज्य सरकार की ओरसे गठित विशेष जांचदल (एसआईटी) पिछले दो दशकों में धर्मस्थल क्षेत्र हुईं कथित हत्याओं, दुष्कर्मों और शवों को दफनाने की घटनाओं की जांच कर रही है। शिकायतकर्ता एक पूर्व सफाईकर्मी है, जिनकी पहचान गोपनीय रखी गई है। उनका दावा है कि उन्होंने 1995 से 2014 के बीच धर्मस्थळ में काम किया और इस दौरान उन्हें महिलाओं व नाबालिगों सहित कई शवों को दफनाने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई शवों पर यौन शोषण के निशान थे और इस मामले में उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने बयान भी दर्ज कराया है। एसआईटी ने शिकायतकर्ता द्वारा बताए गए स्थानों पर जांच के तहत खुदाई की है। इसमें नेत्रावदी नदी के किनारे के जंगलों में दो जगहों से मानव कंकाल के अवशेष बरामद हुए हैं। 
 
शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहती और धर्मस्थल की प्रतिष्ठा को बनाए रखना चाहती है। उन्होंने कहा, जिसने भी गलती की है, उसे सजा मिलनी चाहिए। जब शिकायत मजिस्ट्रेट के सामने दी गई, तब अगर जांच नहीं होती, तो भाजपा सरकार पर सवाल उठाती। अब जांच हो रही है, तो वे राजनीति कर रहे हैं। भाजपा की नार्को टेस्ट की मांग पर शिवकुमार ने कहा, वे जांच की मांग कर रहे हैं, एसआईटी की मांग भी उन्होंने ही की थी। अब जांच पर सवाल खड़े कर रहे हैं। सरकार जांच में दखल नहीं दे रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मानखुर्द में दही हांडी उत्सव के दौरान एक 'गोविंदा' की मौत, 30 अन्य घायल; 15 अस्पताल में भर्ती
 
भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाया हैकि वह जांच को ठीक तरीके से नहीं कर रही है और हिंदू देवी-देवताओं व मंदिरों को बदनाम करने की साजिश को रोकने में विफल रही है। उन्होंने सरकार से अंतरिम रिपोर्ट और शिकायतकर्ता व उसके पीछे कथित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जब शिवकुमार से धर्मस्थल के खिलाफ साजिश वाले बयान पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, यह मेरी व्यक्तिगत राय है... न मैं और न कोई और जांच में हस्तक्षेप करेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें