कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा और जद(एस) किसी तरह राज्य में कांग्रेस सरकार को हटाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 2028 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक बार फिर राज्य में सत्ता में आएगी। शिवकुमार सरकार के दो साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों को गिनाने और बंगलूरू ग्रामीण जिले में विभिन्न विकास कार्यों को शुरू करने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: Pahalgam: तीन साल जेल, ₹3 लाख जुर्माना या दोनों सजाएं; भारत न छोड़ने वाले पाकिस्तानियों पर होगी बड़ी कार्रवाई
केंद्रीय मंत्रियों पर साधा निशाना
उन्होंने कहा, किसी तरह वे (भाजपा) इस सरकार को हटाना चाहते हैं। कुछ केंद्रीय मंत्री इसके सपने देख रहे हैं। दोनों पार्टियों ने गठबंधन बनाया है, उन्हें चार और पार्टियों को जोड़कर अपने गठबंधन का विस्तार करना चाहिए। एक बात याद रखें 2028 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक बार फिर राज्य में सत्ता में आएगी। इस बात पर भरोसा रखें, हमने काम किया है।
उनकी यह टिप्पणी एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा भाजपा पर कांग्रेस सरकार को उखाड़कर कर्नाटक में सत्ता हासिल करने की कोशिश करने का आरोप लगाने के कुछ दिनों बाद आई है। उन्होंने राज्य में अपनी पार्टी के सदस्यों और नेताओं से सतर्क रहने और आंतरिक मतभेदों को दूर करते हुए एकजुट रहने का आग्रह किया था।