DCP Bengaluru, Chetan Singh Rathore
- फोटो : ANI
गुरुवार को देश के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कई जगह हिंसा भी हुई, हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। कर्नाटक के बंगलूरू में भी लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया पर यहां से बिल्कुल उलट तस्वीरें सामने आई। यहां एक पुलिस अधिकारी ने राष्ट्रगान गाया जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक लौट गए।
बंगलूरू के टाउन हॉल में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। जब पुलिस ने लोगों को वहां से जाने के लिए कहा तो प्रदर्शनकारी अड़े रहे। ऐसे में डीसीपी बंगलूरू (सेंट्रल ) चेतन सिंह राठौर ने कमान संभाली और सभी प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया। डीसीपी के इस भाव को देखकर सभी प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात मांग ली और वहां से शांतिपूर्वक चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया काफी पसंद किया जा रहा है।