लाहिरु कुमारा (4/49) और लसिथ इंबुलदेनिया (4/71) की उम्दा गेंदबाजी से श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन पाकिस्तान की पहली पारी 191 रन पर समेट दी।
बाबर आजम (60), असद शफीक (63) और आबिद अली (38) को छोड़कर पाक का कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंक तक नहीं पहुंच पाया। जवाब में खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने भी 64 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। एंजेलो मैथ्यूज आठ और नाइटवाचमैच इंबुलदेनिया तीन रन बनाकर क्रीज पर थे। श्रीलंका अभी 127 रन पीछे है। पहले दिन 13 विकेट गिरे।