फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू के डीसीपी ने प्रदर्शनकारियों के सामने गाया राष्ट्रगान, शांतिपूर्वक लौट गए सभी

Thu, 19 Dec 2019 11:05 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
DCP Bengaluru, Chetan Singh Rathore - फोटो : ANI
विज्ञापन

गुरुवार को देश के अलग-अलग इलाकों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। कई जगह हिंसा भी हुई, हिंसा को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग भी किया। कर्नाटक के बंगलूरू में भी लोगों ने नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन किया पर यहां से बिल्कुल उलट तस्वीरें सामने आई। यहां एक पुलिस अधिकारी ने राष्ट्रगान गाया जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक लौट गए। 

विज्ञापन




बंगलूरू के टाउन हॉल में लोग प्रदर्शन कर रहे थे। जब पुलिस ने लोगों को वहां से जाने के लिए कहा तो प्रदर्शनकारी अड़े रहे। ऐसे में डीसीपी बंगलूरू (सेंट्रल ) चेतन सिंह राठौर ने कमान संभाली और सभी प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर राष्ट्रगान गाया। डीसीपी के इस भाव को देखकर सभी प्रदर्शनकारियों ने उनकी बात मांग ली और वहां से शांतिपूर्वक चले गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया काफी पसंद किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें